क्या है ये Plans?
वोडाफोन के 181 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 2G डेटा मिलेगा. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग भी दी जा रही है. वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी है.
वोडाफोन के 195 रुपए वाले प्लान में कंज्यूमर्स को 2G, 3G और 4G नेटवर्क के लिए हर रोज 1GB डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.
इससे पहले Vodafone ने 399 रुपए का प्लान पेश किया है, जिसमें कंज्यूमर्स को 6 महीनों के लिए 90GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दे रहा है. इससे पहले कंपनी 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिन के लिए 84GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही थी. हालांकि, नया ऑफर अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं है. अभी यह कुछ यूज़र्स को उनके स्पेशल ऑफर के रूप में दिया गया है.
source news18

No comments:
Post a Comment